महादेव मेले में आनेवाले तीर्थ यात्रा जाने वाले भक्तों का आना हुआ शुरू

तकीम अहमद ज़िला ब्यूरो

जुन्नारदेव विशाला

महादेव मेले आने वाले तीर्थ यात्रा जाने वाले भक्तो का आना हुआ आरंभ

साल का सबसे बडी महादेव मेला यात्रा का सुभारंभ हो गया परंतु मेला जाने वाले यात्रियों को किसी भी तरह की सुविधा नही मिलना ये जिम्मेदार लोगों की लापरवाही दर्शा रहा हे
पहले ही दिन सुविधाओं को तरस गए यात्री।

विश्रामालय में नहीं हुई प्रकाश व्यवस्था

धर्मशाला के कक्ष में भरा कबाड़

औषधालय में नहीं मिली चिकित्सा सुविधा

कलेक्टर के निर्देशों की हो रही अवहेलना।

जुन्नारदेव-

सतपुड़ा की सुरम्य वादियों का ख्याति प्राप्त महादेव मेला बीते दिवस से प्रारंभ हो चुका है। विदर्भ व महाराष्ट्र सहित समीपवर्ती जिलों के भगवान आशुतोष के भक्त बड़ी संख्या में जुन्नारदेव विशाला के पहली पायरी में पहुंच रहे हैं। इस हेतु जिला प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन के द्वारा मेले में सुविधाओं की व्यवस्था की जानी थी।

लेकिन स्थानीय प्रशासन की लापरवाही मेले के पहले ही दिन उजागर होती नजर आ रही है। यहां पर रात्रि में दूरस्थ अंचल से आए महादेव के मेला यात्रियों को आवश्यक सुविधाओं के लिए तरसना पड़ गया। दरअसल यहां पर पहली पायरी में जनपद पंचायत व जुन्नारदेव विशाला ग्राम पंचायत के द्वारा यहां पर सुविधाओं के नाम पर हमेशा की तरह लापरवाही की जा रही है।

यहां पर स्थित एक धर्मशाला में अब तक प्रकाश व्यवस्था ही नहीं की गई है।जिसके कारण रात के अंधेरों में खतरों के बीच मेला यात्रियों को विश्राम करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। वैसे ही यह क्षेत्र जंगल का है और विभिन्न जहरीले जंतु यहां पर पाए जाते हैं। इनके काट लेने से मेला यात्रियों की जान को बड़ा खतरा भी हो सकता है। इसके अतिरिक्त एक दूसरी धर्मशाला के कक्ष में लोहे के कबाड़ को भर दिया गया है, जिसके कारण मेला जाने वाले यात्री यहां पर विश्राम नहीं कर पा रहे हैं।

जनपद पंचायत जुन्नारदेव एवं जुन्नारदेव विशाला पहली पायरी ग्राम पंचायत के अधिकारियों व कर्मचारियों की यह कर्तव्यहीनता के कारण आगंतुक अतिथि मेला जाने वाले यात्रियों को खासी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अतिथि देवो भव: की कल्पना को यहां पर जुन्नारदेव प्रशासन सरकार भी नहीं कर पा रहा है, जिसके कारण जुन्नारदेव शहर की बदनामी दूर-दूर तक हो जाती है।

इसके अलावा यहां पर चिकित्सा सुविधा के लिए आवंटित किए गए स्थान पर अब तक टेंट भी नहीं लगाया जा सका है और उसके अतिरिक्त यहां पर अब तक चिकित्सा सुविधा के नाम पर डॉक्टर व दवाइयां भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इस प्रसिद्ध महादेव मेले में स्थानीय प्रशासन की यह लापरवाही शर्मनाक स्थिति पैदा कर रही है। स्थानीय नागरिकों ने इन व्यवस्था को तुरंत ही बहाल करने की मांग स्थानीय प्रशासन से की है।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT