दमुआ वन विभाग की रेंज सभी बिट में चल रहा अवैध कामकांगला ,भाकरा ,रामपुर ,घोड़ा वाडी, धाऊ
संवाददाता दमुआ
मनोज डोंगरे
दमुआ। दमुआ उप पश्चिम वन मंडल की लगभग सभी बिट मे अवैध काम की बाढ़ आ गयी हैं। रामपुर में सागौन के पेड़ों की कटाई यहां के रेंजर कई दिनों से गायब,कांगला मे अंधाधुंध रेत की चोरी डिप्टी साहब भी गायब, घर मे आराम ज्यादा फरमाते है। घोड़ा वाड़ी मे कोयला और सागौन के अवैध काम जोरो पर। यहां भी रेंजर और नाकेदार गोल,भाकरा मे स्कूल के सामने ही सागौन के पेड़ों की कटाई यहां भी नाकेदार और बिट प्रभारी गायब,
दमुआ की सबसे ज्यादा अवेध काम और कमाई वाली बिट धाउ यहां काला सोना बेहिसाब निकाला जा रहा हैं और सागौन तो पीकप मे भरकर रातो रात और कोयला भी रातो रात पार कोयला जाता है।
रामपुर और नवेगांव और सागौन की सेटिंग तो लोकल मे ही चल रही है। दमुआ मे सागौन से बनने वाले सामान बड़ी आसानी से मिल जाएंगे क्योंकि सेटिंग एकदम सॉलिड है।
दमुआ वन विभाग का कार्यालय अक्सर बंद मिलेगा।क्योंकि सब घर पर बैठकर ड्यूटी निभा रहे है। अगर हाज़री रजिस्टर चेक किया जाएगा तो पुरे महीने की हाजरी मिलेंगी!
यहां ये डिप्टी रेंजर साहब से बात करो तो या कुछ
सवाल पुछो तो ये बीच मे ही फ़ोन काट देते हैं।बड़े साहब जो है। इस बात का क्या कारण समझा जाए?
डिप्टी रेंजर त्रिपाठी से संपर्क किया गया पर फ़ोन बंद आया।