किस वजह से NCP की महिला नेता विद्या चौहान के खिलाफ इस पुलिस स्टेशन में हुआ मामला दर्ज?जाने पूरा खुलासा

मुंबई
संवाददाता

यासीन कुरेशी

एनसीपी नेता विद्या चव्हाण के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष विद्या चव्हाण के खिलाफ मुंबई के सांताक्रूज पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 500,505(2),135 और 37(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मुंबई पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि, भाजपा नेता मोहित कंबोज ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार गिरने के बाद से राजनितिक घमासान जारी है। एक तरफ शिवसेना के उद्धव ठाकरे खेमे और शिंदे गुट के बीच जुबानी जंग जारी है। तो दूसरी तरफ भाजपा और राष्ट्रवादी एक दूसरे पर हमलावर है।

इस बीच, एनसीपी महिला प्रदेश अध्यक्ष विद्या चव्हाण के एक बयान से हडकंप मच गया है। उन्होंने कहा कि, भगत सिंह कोश्यारी, मोहित कंबोज और किरीट सोमैया जैसे लोगों को मुंबई से बाहर भगाओ, जिससे यहां की गंदगी साफ हो जाएगी।एनसीपी नेता विद्या चव्हाण ने कहा कि, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि अगर गुजराती और राजस्थानी मुंबई छोड़ देंगे तो कुछ नहीं बचेगा। हम उनसे हाथ जोड़कर निवेदन करते हैं कि मोहित मोहित कंबोज, किरीट सोमैया जैसे लोगों को मुंबई से बाहर भगा दें।

ये लोग महाराष्ट्र का अपमान करते हैं, उनका यहां कोई काम नहीं है। वो जाएंगे तो हमारे मुंबई की गंदगी साफ हो जाएगी।पुलिस ने बताया कि,इस मामले को लेकर विद्या चव्हाण के खिलाफ आईपीसी की धारा 500,505(2),135 और 37(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। हालांकि विद्या चौहान ने जो भी कुछ टिप्पणी की है इसमें इतना बीजेपी के लिए गलत क्या है ?लोक शाही में हक बात करने का सभी को राइट्स है। बहरहाल अब कोई किसी के खिलाफ क्या कुछ कार्रवाई को अंजाम देना है तो न्यायलय की जिम्मेदारी में बेहतर होगा

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT