अवैध निर्माण के खिलाफ एक खास शिकायत , जिम्मेदारों के नाम, क्या महाराष्ट्र के नव नियुक्त मुख्य मंत्री और उप मुख्यमंत्री इस विषय को में संज्ञा लेंकर सख्ती से तोड़क कार्रवाई करवा पाएंगे?
अवैध निर्माण कार्य की शिकायत
– मा.आयुक्त,वसई-विरार शहर मनपा,विरार पूर्व,पालघर,
मा.उपायुक्त परिमंडल 2, विरार पूर्व,पालघर,
और महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री एकनाथ शिंदे जी और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से है कि अवैध निर्माण कार्य
अवैधनिर्माण को जमींदोज करते हुए विकासक पर MRTP अंतर्गत गुन्हा दर्ज करने व दंड वसूल करने बाबत पत्र।
VVCMC अधीन प्रभाग समिति फ पेल्हार/धानिव मनपा कार्यक्षेत्र अंतर्गत बिलालपाडा सर्वे नम्बर 66/5 आदर्श इंडस्ट्रियल स्टेट, गौराईपाढ़ा,नालासोपारा पूर्व,में अवैध तरह से इंडस्ट्रियल बाँधकाम कार्य जोरो शोरो से किया जा रहा हैं,
जिससे संबंधित विभाग को राजस्व कर की हानि अज्ञात ठेकेदार व विकासक द्वारा पहुँचाया जा रहा है।
मौजूदा निर्माणकार्य मनपा के सारे नियम कायदों को ताक पर रख के किया जा रहा हैं। उक्त अवैधनिर्माण नाले को लगकर बनाया जा रहा हैं।इस विषय की जानकारी प्रभाग समिति फ के अधिकारियों को दी गयी है। किंतु संबंधित अधिकारियों ने उक्त विषय पर कोई ठोस कदम नही उठाया।
इससे ये संदेह व्याप्त हो रहा हैं कि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभागीय अधिकारियों की साठ-गांठ से अवैधनिर्माण द्वारा इंडस्ट्रियल/कारखाना बनाने का कार्य प्रगति पथ पर हैं।उक्त अवैधनिर्माण में मनपा अधिकारियों की भूमिका की जांच की जाए व दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव में इन्हें सेवा मुक्त किया जाए, साथ ही साथ प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वकाल मे ठेके पर कार्यरत अतिक्रमण अभियंता की साठ गांठ की भी जांच की जाए।ज्ञात हो कि पूर्वकाल मे ठेके पर कार्यरत अतिक्रमण अभियंता VVCMC के अन्य विभाग में अभी भी सेवा में मौजूद हैं।
अतःआपसे अनुरोध है कि आप संबंधित पते पर किये जा रहे अवैध बांधकाम को जमीदोंज करे व संबंधित विकासक (अवैधनिर्माणकर्ता) पर MRTP व MPDA के तहत सख्त से सख्त कानूनी कार्यवायी करते हुए दंड वसूल करें।
धन्यवाद।
नोट:-यदि आपके द्वारा संबंधित विकासक को निर्माण कार्य करने की इजाजत दी गयी है तो हमे संबंधित सभी कागजात उपलब्ध करवाए।हमारे पत्र पर आपके द्वारा की जानेवाली व की गई कार्यवायी का लिखित में प्रतिउत्तर देने की कृपा करें। अवैध बांधकाम संबंधित छायाचित्र व पता सलग्न किया गया है।(पत्र द्वारा सूचना देने का हमारा एकमात्र उद्देश्य हरित वसई/भ्र्ष्टाचार मुक्त वसई-विरार श
पत्र रवाना,
१:-वसई-विरार म.न.पा.अतिरिक्तआयुक्त, उपायुक्त,नगर रचना विभाग,विरार पूर्व, शहर
२:-जिल्हा अधिकारी,पालघर।
३:-तहसीलदार,वसई गांव,वसई पश्चिम,
४:-नगरविकास मंत्री,मंत्रालय
5:-प्रभाग फ, पेल्हार/धानिव,नालासोपारा पूर्व,पालघर।
6,: मां. मुख्यमंत्री महाराष्ट्र मंत्रालय मुंबई
7,: मां . उप मुख्यमंत्री महाराष्ट्र ।मंत्रालय मुंबई
भवदीय
एम ए मिश्रा