MP विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ होगा बसपा का ‘हाथी’ !

IMG-20180831-WA0092

रिपोर्टर.

बसपा को मिलेगा कांग्रेस का ‘हाथ’, राहुल गांधी करेंगे गठबंधन का ऐलान।

इस साल के आखिर में मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस विपक्षी पार्टियों बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन बना सकती है।
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी अपने एक दिवसीय दौरे पर गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं।

कांग्रेस अपने प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर भरोसा कर रही है, जिनके मायावती के साथ अच्छे संबंध हैं।
पार्टी चाहती है कि मायावती को 20 से कम सीटों के लिए राजी कर लिया जाए।

कांग्रेस चाहती है कि महागठबंधन के जरिए विधानसभा चुनाव में भाजपा विरोधी वोटों को विभाजित होने से रोका जाए।

साथ ही,उसकी नजर 2019 के लोकसभा चुनावों पर भी है।
हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

लेकिन राज्य कांग्रेस नेतृत्व शुरुआती चर्चाओं के बाद लगता है, अपने सहयोगियों को 20-30 सीटें दे सकता है।
हालांकि, बसपा प्रदेश में 70 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है।
बसपा को 2013 में 6.42 प्रतिशत वोट मिले थे और उसने चार विधानसभा सीटें जीत ली थीं।

इसलिए बसपा कथित रूप से कड़ा मोल-तोल कर रही है।
मौजूदा चार सीटों के अलावा पार्टी वे 12 सीटें भी चाहती है जहां वह दूसरे नंबर पर रही थी।

इसके अलावा वह 14 अन्य सीटों पर भी दावा कर रही है जहां इस साल उसे अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।
बसपा के साथ गठबंधन के पीछे कांग्रेस का यही मानना है कि इससे एससी और एसटी के वोट भाजपा से छिटक कर दूर चले जाएंगे।

हालांकि समय के साथ भाजपा ने एससी और एसटी ji जातियों में अपनी जगह बना ली है।
एससी की 35 और एसटी की 47 रिजर्व सीटों में से अधिकांश उसके कब्जे में हैं।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT