ये कानून मंत्री निरंतर अज्ञानता से भरी बातें करते है , ऐसे मंत्री को मंत्रिमंडल से बाहर कर देना चाहिए? जानिए किस ने उठाई इनके खिलाफ आवाज ?
कानून मंत्री किरण रेजेजु को मंत्रिमंडल से बाहर किया जाए! अतुल कुमार अनजान केंद्र सरकार के कानून मंत्री किरण रेजूजू निरंतर अज्ञानता से भरी हुई बातें करके कानून मंत्री जैसे पद की गरिमा को गहरा आघात लगा रहे हैं। उक्त प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय कमुनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अनजान ने कहा की महाराष्ट्र का बजट विधानसभा में हुए पेश करते हुए उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि उनकी सरकार गौवंश की हिफाजत के लिए विशेष प्रावधान कर गायमांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाएगी।
तो दूसरी तरफ कानून मंत्री किरण रेजूजू एलान करके कह रहे हैं कि उनका परिवार और वह स्वयं गऊमांस सेवन करते है ।दूसरी ओर महाराष्ट्र से लगे हुए गोवा राज्य में भाजपा की सरकार नए-नए स्लॉटर हाउस खोलकर इसे जनता को सुलभ कराने के लिए विशेष पहल कर रही है। उन्हें घरों तक सप्लाई करने की भी व्यवस्था हो रही है। भारतीय जनता पार्टी की यह दोहरी नीति को देश की जनता को समझना चाहिए।
वोटों के लिए और सांप्रदायिक नारा और कदम उठा रहे कानून मंत्री किरण रेजूजू तो किसी वकील के मुंशी होने लायक भी नहीं है। राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी कानून मंत्री के रूप में इस पद की गरिमा को समाप्ति ही नहीं करते बल्की दर्शाती है कि कुछ लोग मंत्रिमंडल में बैठकर के मूर्खों के प्रकाश स्तंभ बन गए है। ऐसी स्थिति में उन्हें केंद्रीय मंत्री मंडल से तत्काल निष्काषित किए जाने की गंभीर पहल करनी चाहिए!