बागपत। सोमवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की इकाई नेहरू युवा केन्द्र बागपत के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया जिसके अंतर्गत युवा स्वयंसेवकों ने जगह जगह पर पौधारोपण करने के साथ साथ लोगों को संगोष्ठी में जागरूक किया और साथ ही मिशन लाइफ के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ग्रहण कराई।

 

खेकड़ा में कोणार्क विद्यापीठ स्कूल में वन विभाग और नेहरू युवा केंद्र बागपत के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पर्यावरण दिवस में जिलाधिकारी बागपत जितेंद्र प्रताप सिंह समेत विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और संगोष्ठी में लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए मिशन लाइफ अपनाने के लिए जागरूक किया और मिशन लाइफ की शपथ भी दिलाई। वहीं मौके पर जिलाधिकारी बागपत जितेंद्र प्रताप सिंह समेत समस्त अधिकारियों ने अपना पौधा लगाया। कार्यक्रम आयोजन में वरुण वर्मा, रमन कुमार, गगन त्यागी आदि का सहयोग रहा।

 

वहीं विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रभागीय वन अधिकारी हेमंत सेठ और जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी के नेतृत्व में युवा स्वयंसेवकों को पर्यावरणविद कृष्णपाल सिंह के मार्गदर्शन में उनके फॉर्महाउस का भ्रमण कराया गया जहां युवाओं ने प्राकृतिक खेती, जैविक खेती आदि के विषय में विस्तार से जानकारी ली और फार्म हाउस पर पौधारोपण भी किया। मौके पर युवा स्वयंसेवक देवांश गुप्ता, अमन कुमार, वरुण वर्मा, नीतीश भारद्वाज, सुषमा त्यागी, संयम सिंह, शालिनी आदि मौजूद रहे।

 

नंदन कानन वन बागपत में नेहरू युवा केंद्र बागपत के युवाओं की टीम ने पौधारोपण किया। नेहरू युवा केंद्र बागपत से संबद्ध उड़ान युवा मंडल ट्यौढी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर ऑनलाइन स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों युवाओं ने स्लोगन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और हिंदी व अंग्रेजी भाषा में अपनी प्रविष्टि भेजी।

उड़ान युवा मंडल अध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि स्लोगन प्रतियोगिता में हिंदी श्रेणी में दिव्या द्विवेदी ने प्रथम, आयुष्मान निलेश जैन ने द्वितीय और मेधा श्री व्यास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंग्रेजी श्रेणी में नमित बथला प्रथम, रिचा राज द्वितीय और विकास मोर्देकर तृतीय रहे। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र जारी किए गए एवं उनके स्लोगन को कॉन्टेस्ट 360 वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT