सौसर कांग्रेस विधायक ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बेहतर काम को अंजाम दूंगा

सौसर
संवाददाता

यशस्वी श्री विजय रेवनाथ चौरे ,विधायक, सौसर विधानसभा क्षेत्र!
क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी रामपेठ की बैठक सम्पन्न!
रामपेठ/ सौसर: सौंसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाली क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी रामपेठ की बैठक शनिवार को ग्राम रामपेठ में हुई।
बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ ही अन्य विभिन्न जरूरी विषयों पर चर्चा की गई।
सौंसर विधायक विजय चौरे ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ है।
संगठन की मजबूती के लिए मैं कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर परिस्थिति में काम करुंगा!
विधायक विजय चौरे ने वर्तमान परिस्थितियों पर मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा भाजपा की सरकार गरीब और किसान विरोधी है।
एक वर्ष से अधिक हो चुका है किसान विरोधी कानून को रद्द कराने के लिए किसान धरने पर बैठे हैं, लेकिन तानाशाह भाजपा सरकार किसानों की बात तक सुनने को तैयार नहीं है!
उन्होंने भाजपा को पूंजीपतियों की सरकार बताया। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूनाराम बाविस्टाले, पर्यवेक्षक गुंजन शुक्ला ने संगठन के विस्तार और पुर्नगठन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा सत्ता का रास्ता संगठन से होकर ही जाता है।
इसीलिए संगठन की मजबूती बहुत आवश्यक है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी एवं सांसद श्री नकुलनाथ जी के द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों से जनता को अवगत कराने का आग्रह किया।
युवा जोडो, महिला जोडो अभियान के साथ वरिष्ठ कांग्रेस के पदाधिकारियों को भी सम्मान देने की बात कही।
बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील तिवारी, संदीप भकने, विटठल आवारे गोमाजी उइके, दिलीप सोमकुंवर,
निरंजन बागडे, संदीप लोणारे, शब्बीर भाई, असलम भाई, सिराज शेख, जागेश्वर डोमने सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे!

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT