सात पहलवान खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के लिए चयन,आगामी 1से4जून तक लगाएंगे देवास में दांव पेंच,बालिका पहलवानों का है दबदबा

जुन्नारदेव
विशेष संवाददाता
मनोज डोंगरे

जुन्नारदेव। जिला ग्रेपलिंग संघ के मुख्यसचिव योगेश रूखमांगद ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीब्रजलाल गुरु दंगल स्टेडियम इंदौर में आयोजित टेक्निकल सेमिनार एवं राष्ट्रीय स्तर चयन प्रतियोगिता का आयोजन 19 मई को किया गया था इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के अलग अलग जिलों के लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

जिसमें हमारे छिंदवाड़ा जिले के 7 खिलाड़ी फाल्गुनी पाटिल, समृद्धि चौहान,श्रीसमर्थ रूखमांगद,डिंकल बरैहया,मनन मिश्रा,ओम ठाकुर,रामप्यारी धुर्वे ने अपने अपने आयु व वजन वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर देवास में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।
और टेक्निकल सेमिनार में योगेश रुखमांगद ने राष्ट्रीय निर्णायक R-4 की परीक्षा एवं श्रीराम दुबे,रामप्यारी धुर्वे राज्य निर्णायक J-4 की परीक्षा उत्तीर्ण की।


इस शानदार उपलब्धि के लिए आदिवासी विकास विभाग के जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुरोध शर्मा,जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालक अधिकारी जुन्नारदेव(CEO) श्रीमती रश्मि चौहान,जिला ग्रेपलिंग संघ के उपाध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी,वतन उपाध्याय,विद्या देवी शुक्ला महाविद्यालय के डायरेक्टर निलेश शुक्ला, प्राचार्य नीरज जावरे ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT