शनिवार दि.4सितंबर का राशिफल मनचाहा काम में लगेगी थोड़ी दैर

एडमिन

🐏 मेष: आज आपको खुद को खुद की काबिलियत के बारे में बार-बार याद दिलाना होगा, तभी आप तय की बातों पर काम कर पाएंगे। कोई व्यक्ति आपका मार्गदर्शक बना रहेगा,
जिसके कारण योग के मार्ग पर टिके रहना और अपने लक्ष्य के प्रति कदम बढ़ाते रहना भी आपको आसान लगेगा, केवल आपको अपनी इच्छा शक्ति को बनाए रखना है।
करियर : काम संबंधित बातों में उतार-चढ़ाव नजर आएंगे, लेकिन इसका असर आर्थिक परिस्थिति पर नहीं पड़ेगा।
लव : पार्टनर की वजह से कुछ बातों में चिंता महसूस हो सकती है।
हेल्थ : शारीरिक तकलीफें कम होने लगेगी। सेहत को ठीक रखने के लिए जीवन शैली में बदलाव लाए।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 2
🐄 वृषभ: आज केवल वर्तमान की बातों से जुड़े रहने की वजह से आप भविष्य संबंधित बातों को समझ नहीं पाएंगे, न ही उसके बारे में निर्णय ले पाएंगे।
भूतकाल से जुड़ी हुई बातों से जो सीख मिली है, उसे इस्तेमाल यह सही वक्त है।
खुद को आत्मनिर्भर बनाए रखकर मिल रहे अवसर का फायदा उठाते रहें और खुद के लिए ऐसा लक्ष्य बनाए रखें। जिसके द्वारा जीवन में बड़ा बदलाव आपको महसूस हो सकता है।
करियर : काम की जगह लोगों का बर्ताव आपके प्रति बदलता हुआ नजर आएगा,
जिसके कारण आपका आत्मविश्वास कम महसूस हो सकता है, लेकिन इसका असर खुद पर बिल्कुल भी न होने दें।
लव : फिलहाल रिलेशनशिप में स्थिरता प्राप्त करने के लिए कोशिश करनी होगी।
हेल्थ : आंखों से संबंधित तकलीफ बीच-बीच में होती रहेगी।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 8
👬 मिथुन: आज सामाजिक कार्य का हिस्सा आप बन पाएंगे। इसी सामाजिक कार्य की वजह से आपको जीवन के प्रति अनेक सारी बातों के बारे में जागरूकता महसूस होगी और जो बातें आपके बारे में सकारात्मक अभी तक घटी हुई हैं, ऐसी बातों के प्रति ग्रिटीट्यूड की भावना भी आप की बढ़ती हुई नजर आएगी।
खुद के जीवन के प्रति समाधान प्राप्त होने की वजह से आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहेगी।
करियर : बैंकिंग या लोन क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को दस्तावेज और व्यक्ति का ठीक से परीक्षण करने की आवश्यकता होगी, वरना कायदे से संबंधित तकलीफ उत्पन्न हो सकती है।
लव : रिलेशनशिप की वजह से अपने काम या अन्य बातों को नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें।
हेल्थ : थकान और पैर दर्द के कारण बेचैनी महसूस हो सकती है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 1
🦀 कर्क: आज खुद की प्रगति के साथ परिवार के लोगों की प्रगति के बारे में भी सोच-विचार किया जाएगा।
जिसके कारण कुछ देर आपको बेचैनी और स्थिरता महसूस हो सकती है, लेकिन जितना कार्य आपके द्वारा हो सकता है, उतना कार्य करने की कोशिश करनी होगी।
आपको परिस्थिति में जरूर बदलाव नजर आएगा साथ में परिवार को जो सुख देना चाहते हैं, वह भी आप दे पाएंगे।
करियर : करियर संबंधी बातों को गंभीरता से लेने के कारण काम से संबंधित दिए गए निश्चय पर आप टिके रह पाएंगे।
लव : पार्टनर और परिवार के बारे में अधिक सोच-विचार करना आपके लिए तकलीफ दायक हो सकता है।
हेल्थ : सिर दर्द और सिर में भारीपन महसूस हो सकता है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 5
🦁 सिंह: आज आपके द्वारा लिए गए निर्णय के परिणाम की परवाह आप फिलहाल बिल्कुल भी नहीं करेंगे और अपनी बातों पर अड़े रहकर आगे बढ़ते रहने की कोशिश करेंगे। फिलहाल आपको लोगों का साथ आसानी से प्राप्त होगा। लेकिन खुद की उलझनों को खुद होकर ही सुलझाना होगा,
इसलिए किसी से भी मार्गदर्शन की अपेक्षा न रखें।
करियर : करियर से संबंधित सकारात्मक वक्त शुरू हुआ है, इसका अधिक फायदा उठाने की कोशिश करें।
लव : रिलेशनशिप संबंधित बातों में केवल सकारात्मकता ही फिलहाल नजर आएगी।
पार्टनर द्वारा हो रही गलतियों को भी आप आसानी से माफ कर पाएंगे।
हेल्थ : अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए आप प्रयत्न बढ़ा सकते हैं।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 9
🙋‍♀️ कन्या: आज कई सारी बातों के प्रति आपका झुकाव बढ़ रहा है।
साथ में आपके ऊपर जिम्मेदारियां भी उतनी ही बनी रहेगी। फिर भी दोनों बातों में संतुलन बनाना और नए कार्यों को सीख पाना संभव हो सकता है।
अपनी जिम्मेदारियों को निभाते समय व्यक्तिगत लक्ष्य और व्यक्तिगत प्रगति पाने के लिए भी आपको प्रयत्न जारी रखने होंगे।
करियर : बहुत बडे पैमान पर आर्थिक आवक बढ़ाने का अवसर आपको आपके चुने हुए करियर के द्वारा प्राप्त हो सकता है।
लव : फिलहाल आप अपने ही जीवन संबंधित बातों में अधिक उलझे रहने की वजह से रिलेशनशिप या प्रेम संबंधों से दूर रहना पसंद करेंगे।
हेल्थ : बालों संबंधित समस्या बढ़ सकती है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 2
⚖️ तुला: आज दूर दृष्टि रखकर सोच-विचार करने की आज आपको आवश्यकता होगी। आपके सुझाव लोगों के लिए उपयुक्त रहते हैं,
लेकिन जितने कुशलता के साथ आप लोगों को मार्गदर्शन दे पाते हैं, उतना खुद के जीवन संबंधित बातों पर आप ध्यान नहीं दे रहे हैं।
अपने जीवन संबंधित कार्यों पर अधिक ध्यान बनाए रखने की आवश्यकता होगी।
करियर : जो लोग पारिवारिक व्यापार से जुड़े हुए हैं, उनको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपसी विवाद को आपस में ही मिटाए कोर्ट तक न जाने दें।
लव : पार्टनर के साथ शांतिपूर्ण संवाद बना रहेगा। लेकिन एक-दूसरे के प्रति कम प्रेम महसूस हो सकता है।
हेल्थ : कफ और छाती संबंधित विकार अधिक तकलीफ दायक होंगे।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 4
🦂 वृश्चिक: आज आपके आसपास की उर्जा और परिवार के लोगों से मिल रही टिप्पणी दोनों का असर आज आपकी मानसिक परिस्थिति पर दिख सकता है।
फिलहाल परिस्थिति को तो बदल पाना मुश्किल लग रहा है, फिर भी आपके द्वारा होने वाली गलतियों का अवलोकन करने की कोशिश करें, ताकि जो परिस्थिति अभी बनी है, ऐसी परिस्थिति को भविष्य में आप दोबारा बनने न दें।
करियर : मनचाहा काम मिलने के लिए थोड़ा वक्त लग सकता है, लेकिन फिलहाल जो काम आपको प्राप्त हुआ है, उसके द्वारा बड़ी आर्थिक आवक आपको प्राप्त होने वाली है।
लव : पति-पत्नी में संबंध सुधरती हुए नजर आएंगे। आपस में चल रहे विवादों की चर्चा परिवार के किसी भी व्यक्ति के साथ न करें।
हेल्थ : सर्दी कफ जैसी बीमारी तकलीफ दे सकती है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 1
🏹 धनु: आज आपके जीवन संबंधित कई सारी बातों में संतुलन बनता हुआ आपको नजर आएगा। फिर भी आसपास की नकारात्मक परिस्थिति के कारण मन में डर उत्पन्न हो सकता है।
फिलहाल व्यक्तिगत जीवन से संबंधित चर्चा किसी के साथ भी करना आप टालना पसंद करेंगे।
जब तक बातें स्पष्ट स्वरूप से आपके सामने नहीं आती तब तक आपको बेचैनी सता सकती है। भावनाओं पर काबू बनाए रखने की कोशिश करते रहें।
करियर : नए काम की शुरुआत करने से पहले हाथ में लिए गए प्रोजेक्ट में स्थिरता प्राप्त करनी होगी और अपनी आर्थिक आवक बढ़ाने की पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
लव : पार्टनर के साथ मतभेद होते हुए नजर आएंगे, लेकिन इसका असर रिलेशनशिप पर बड़े पैमाने पर नहीं होगा।
पार्टनर जैसे हैं, वैसे ही उन्हें स्वीकार करने की कोशिश करें।
हेल्थ : शरीर की गर्मी और एसिडिटी कम करने के लिए प्रयत्न करने होंगे।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 3
🐊 मकर: आज आपको अपने अंदर की सकारात्मक और नकारात्मक दोनों बातों के बारे में अंदाजा है फिर भी अपयश का डर और आलस हावी होने के कारण आप कार्य कर नहीं रहे हैं, न ही खुद में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं।
अपने आपको अपने विचारों के दायरे से बाहर निकल कर वास्तविकता का ध्यान रखते हुए काम करने की आवश्यकता है।
करियर : आपको कई सारे अच्छे अवसर आसानी से प्राप्त हो सकते हैं।
मिलने वाली छोटी मोटी प्रगति से समाधान मानकर अपने प्रयत्नों को कम न करें।
लव : पार्टनर के सामने अपनी तकलीफों को बता पाना और उनके साथ ठीक से संवाद बने रहने के कारण आपको भावनात्मक रूप से सुरक्षित महसूस होगा।
हेल्थ : सर्दी खांसी की तकलीफ अधिक रह सकती है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 7
🏮 कुंभ: आज मन में आ रहे अनेक प्रकार के विचारों के कारण किसी एक बात पर ध्यान टिकाए रखना आपको मुश्किल लग सकता है।
आपको महसूस होने वाला हर एक नकारात्मक विचार आप की सच्चाई नहीं है,
इस बात का ध्यान रखें और वास्तविक रहकर जो परिस्थिति निर्माण हुई है, उसका हल ढूंढने की कोशिश करें।
करियर : करियर संबंधित बातों में अपेक्षित बदलाव नजर आएगा, लेकिन फिलहाल की परिस्थिति में आपको कई सारी कठिनाइयों से जूझना पड़ सकता है।
लव : पार्टनर और रिलेशनशिप के प्रति विचार स्पष्ट न होने की वजह से आप खुद के साथ पार्टनर को भी कंफ्यूज करा सकते हैं।
हेल्थ : कमर दर्द को दूर करने के लिए फिजियोथैरेपी की सहायता लें।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 6
🐋 मीन: आज फिलहाल आपको जीवन संबंधित हर एक बात में नकारात्मकता महसूस होगी।
अपनी कठिनाइयों को एक-एक करके सुलझाने की कोशिश करनी होगी।
भले आपको परिस्थिति का पूरी तरह से हल एक बार में ही प्राप्त नहीं होगा, लेकिन आपके द्वारा उठाए गए योग्य छोटे कदम भी परिस्थिति को बदलने के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।
करियर : करियर से संबंधित रखे हुए लक्ष्य में बदलाव नजर आएगा।
लव : मित्र परिवार में से कोई व्यक्ति आपको पार्टनर के खिलाफ भड़का सकता है।
किसी के भी द्वारा सुनी हुई बातों पर तुरंत विश्वास न रखें।
हेल्थ : शरीर में डिहाइड्रेशन बढ़ने की वजह से थकान और उदासीनता महसूस हो सकती है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 9

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT