बेटो की मानसिकता रखने वाले कलयुगी पिता ने ऐसे कुछ बेटी के साथ किया गलत कृत्य कि सारी मानवता शर्मसार हो गई ?

Screenshot_20191103-221720~2

रिपोर्टर:-

भिण्ड के गोहद क्षेत्र में बेटे की चाहत रखने बाले एक कलयुगी पिता ने अपनी 16 साल की मासूम बेटी को हवस का शिकार बना डाला!
बेटी ने पिता के चंगुल से छूटकर पुलिस को सूचना दी. आरोपी पिता मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने पीड़ित लड़की की फरियाद पर पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल गोहद के सिरसौदा गांव का रहने बाला अरविंद शर्मा को लड़को की मानसिकता बाला था।
बेटे की चाह में उसके घर बेटी का जन्म हुआ था।
पीड़ित लड़की का कहना है कि उसका पिता उसे अपनी बेटी नही मानता था।
उससे नफरत करता. क्योंकि उसे लड़के की चाहत थी।
इसलिए उसका पिता उसे जन्म से प्रताड़ित करता था।
जब बो 16 साल की हुई तो उसके पिता का अत्याचार और बढ़ गया।
लड़की के साथ आए दिन मारपीट कर तमाम तरह की यातनाएं देता था।
पिता का आतंक इतना था कि लड़की की माँ भी उससे बोलने पर डरती थी।

नफरत की आग में जल रहे पिता ने मौका पाते ही शनिवार की दोपहर उसे घर के कमरे में बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया!
घटना के बाद पीड़ित लड़की ने माँ के मोबाइल फोन से पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुचकर पीड़ित लड़की को पिता के चंगुल से आजाद कराया।
और थाने ले गई ।
जहाँ पीड़ित लड़की ने पुलिस को आप बीती सुनाई।
पुलिस ने पीड़ित लड़की की फरियाद पर पिता पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी पिता को जल्द तलाश कर सलाखों के पीछे किया जाएगा !

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT