निर्भया रेप कांड के दोषियों के विरुद्ध 22 जनवरी नही बल्कि नया डेथ वारेंट जारी, 1 फ़रवरी को, होगी फांसी ? मची खलबली !

IMG-20200117-WA0184

रिपोर्टर:-

निर्भया गैंगरेप मामले में दिल्ली की अदालत ने सभी चारों दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारेंट जारी कर दिया है।
इस नए डेथ वारेंट के अनुसार अब 22 जनवरी की जगह सभी दोषियों को पहली फरवरी सुबह छह बजे फांसी दी जाएगी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दोषी मुकेश सिंह की दया याचिका खारिज कर दी थी।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार देर रात दया याचिका राष्ट्रपति के पास भेजी थी, जिसके बाद राष्ट्रपति ने इसे खारिज कर दिया।

दया याचिका खारिज होने के बाद निर्भया के पिता ने कहा था कि यह बहुत अच्छी बात है।
जब हमने फांसी देरी की ख़बर सुनी तो हमारी सारी उम्मीदें धूमिल हो गयी थीं।
ज्ञात रहे कि 16 दिसम्बर 2012 को छह आरोपियों ने 23 वर्षीय महिला के साथ चलती बस में मिलकर दुष्कर्म किया था और उसकी बुरी तरफ पिटाई की थी। बाद में छात्रा की मौत हो गई थी।

सभी छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया था।
आरोपियों में से एक नाबालिग़ था इसलिए उसे किशोर अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
वहीं अन्य आरोपी राम सिंह ने तिहाड़ जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT