छिंदवाड़ा के मध्यप्रदेश मीडिया संघ के पत्रकारों का हुआ भव्य सम्मान,भोपाल में पत्रकार सम्मेलन का किया गया आयोजन

संवाददाता तकीम अहमद दमुआ

विकास व सहयोग का पर्याय होता है संगठन

एंकर-मध्यप्रदेश मीडिया संघ मध्यप्रदेश के आव्हान पर कम्यूनिटी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी लहारपुर भोपाल में पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें मध्यप्रदेश के 52 जिले के मध्यप्रदेश मीडिया संघ के पत्रकार उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों का माल्यार्पण के साथ श्रीफल देकर स्वागत किया गया।

संगठन विकास और सहयोग का पर्याय होता है।

संगठित समाज का विकास तेजी से होता है, इसलिए संगठन का महत्व सदियों से चला आ रहा है। यह बातें पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश मीडिया संघ छिंदवाड़ा के जिलाध्यक्ष गयाप्रसाद सोनी ने कहीं।मध्यप्रदेश मीडिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयवंत ठाकरे ने कहा कि, ‘मध्यप्रदेश मीडिया संघ हमेशा से अपने साथियों की मदद करता आया है।

संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना है।पत्रकारों को उनके कर्तव्य, दायित्व एवं अधिकारों की जानकारी दी।’कार्यक्रम में छिंदवाड़ा जिले के हर्रई तहसील अध्यक्ष केशरी सराठे,सचिव रत्नेश डेहरिया मीडिया प्रभारी हरिओम नेमा, संतोष नागेश को और जुन्नारदेव के पत्रकार धीरज भाई, आबिद खान, और अशोक ढोने का भी सम्मान किया गया

और निर्भिक निडर ओर निष्पक्ष पत्रकारिता ओर जनता की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुचने के लिए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT