क्या समाज और लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका सत्य एवं सर्वोच्च है ?

download (8)

रिपोर्टर:-

सत्ताधारी या विपक्षी दलों के कार्यों,नीतियों की आलोचना,सराहना करना मीडिया की जिम्मेदारी !
दुष्प्रचार करके अपनी ही विश्वसनीयता और छवि पर चोट पहुंचाना!

हाल ही में बॉलीवुड के चौंतीस दिग्गज फिल्म निमार्ताओं ने कुछ टीवी चैनलों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
उनका कहना है कि मीडिया में बॉलीवुड के खिलाफ एकतरफा दुष्प्रचार किया जा रहा है।

मीडिया को देश का चौथा स्तंभ माना जाता है।
कोई भी खबर या घटना हो, आम जनता तक उसको पहुंचाने का काम सबसे पहले मीडिया ही करती है।
लोगों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करना मीडिया का काम है।
मीडिया के खबरों पर आम जनता आंखे बंद करके भरोसा करती है।

प्रिंट मीडिया में ये मूल्य कुछ हद बचे दिखते हैं।
लेकिन टीवी मीडिया के एक बड़े हिस्से ने जो रुख अख्तियार कर लिया है, उससे उसकी भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है।
विश्वसनीयता और जिम्मेदारी का अभाव देखने मिल रहा है।
देश के मुख्य मुद्दों को दरकिनार कर मसालेदार खबरों को दिखाना वर्तमान में चलन बन चुका है।
देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, चौपट अर्थव्यवस्था आदि मुख्य मुद्दे हैं।

ये सभी देशहित और आम जनता से जुड़े हैं। ऐसे ज्वलंत मुद्दों पर बहस करना, समाधान निकालना छोड़ कर कुछ टीवी चैनल अनावश्यक खबरों को सनसनी बना कर पेश करते हैं, आक्रामकता दिखाते हैं! उससे साफ है कि उनका मकसद जनता का हित नहीं है।

बल्कि कई बार ऐसी खबरों को सनसनी बना कर दिखाया जाता है, जिनसे हिंसा भड़कने कि आशंका रहती है!
सत्ताधारी या विपक्षी दलों के कार्यों,नीतियों कि आलोचना, सराहना करना मीडिया की जिम्मेदारी है, न कि एकतरफा किसी के पक्ष में खबरें दिखा कर या दुष्प्रचार करके अपनी ही विश्वसनीयता और छवि पर चोट पहुंचाना।

यह बेवजह नहीं है कि देश के आम लोगों का विश्वास टीवी मीडिया से उठता जा रहा है।
किसी देश, समाज और लोकतंत्र में मीडिया कि भूमिका सत्य एवं सर्वोच्च होनी चाहिए।
वर्तमान समय में मीडिया को अपनी अस्मिता बरकरार रखने की जरूरत है।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT