कांग्रेस की नारी सम्मान योजना का ग्रामीणों में बढ़ा क्रेज ,महिलाओं की लगी होड़,

तकीम अहमद संवाददाता
दमुआ/जुन्नारदेव

कांग्रेस की नारी सम्मान योजना का ग्रामीणों में बढ़ा क्रेज महिलाए आ रही आगे

लोकप्रिय योजना का लाभ लेने महिलाएं आ रही आगे।

युवा नेता रितिक सिंह के नेतृत्व में आवेदन पत्र लेना हुआ शुरू।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा महिलाओं के हितार्थ प्रारंभ की गई नारी सम्मान योजना को लेकर महिलाओं में अप्रतिम उत्साह देखा जा रहा है।
आदिवासी विधानसभा क्षेत्र जुन्नारदेव के ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं इस योजना का लाभ उठाने के लिए स्वयंस्पूर्ति से सामने आ रही हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा गत दिनों प्रदेश की महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से प्रारंभ की जाने वाली महत्वाकांक्षी नारी सम्मान योजना की योग्य हितग्राहियों को प्रतिमाह रुपए 1500 प्रदान किए जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की इस योजना को क्षेत्र के युवा कांग्रेस नेता रितिक सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर बड़ी संख्या में नारी सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन फार्म भरे जा रहे हैं।

इस दौरान इस आदिवासी विधानसभा क्षेत्र जुन्नारदेव में कांग्रेस और कमलनाथ के प्रति एक बार फिर वातावरण बनता दिखाई दे रहा है। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले आम जनमानस इस जिले एवं प्रदेश के सर्वमान्य नेता
कमलनाथ को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए उत्साहित नजर आ रही है। इस हेतु युवा कांग्रेस नेता

रितिक सिंह चौहान अपने कार्यकर्ताओं की टीम के साथ सतत प्रयासशील है।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT