एक करोड़ हिंदुओं से करेगी संपर्क निधि समर्पण अभियान के बाद विश्व हिंदू परिषद

विष हिंदू परिषद का मिशन

निधि समर्पण अभियान के बाद विहिप एक करोड़ हिंदुओं से करेगी संपर्क

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण के लिए चलाएंगे निधि समर्पण अभियान के बाद अब विश्व हिंदू परिषद एक और बड़े अभियान की घोषणा की है। जिसकी शुरुआत आज ही से राम नगरी अयोध्या से होने जा रही है। 60 वर्ष पूरे होने पर एक करोड़ हिंदुओं को जोड़ें और जुड़ने के लिए 15 दिवसीय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 6 नवंबर से 20 नवंबर तक इस अभियान में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता डेढ़ लाख से अधिक गांव तक पहुंचेंगे।विश्व

हिंदू परिषद विभाग मंत्री धीरेश्वर ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि 6 नवंबर से विश्व हिंदू परिषद पूरे देश में एक साथ हित चिंतक अभियान का प्रारंभ करेगी 2024 में विश्व हिंदू परिषद के स्थापना के 60 वर्ष पूरे हो रहे हैं इस अवसर पर एक सर्व स्पर्शी संगठन जिसमें सभी वर्गों पंथ्यों जातियों का समावेश हो समाज का प्रत्येक वर्ग डॉक्टर इंजीनियर वकील कर्मकार आदि तक पहुंचने के लिए यह अभियान अगले 15 दिनों तक चलेगा।

जिसका उद्देश्य पूरे देश में एक करोड़ से अधिक हिंदू समाज के लोगों तक पहुंचना है इस कार्यक्रम में हिंदू समाज का प्रत्येक व्यक्ति जिसकी आयु 15 वर्ष से अधिक है सदस्य बन सकता है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद डेढ़ लाख से अधिक गांवों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। जिसकी शुरुआत विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष वर्ण जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय के द्वारा अयोध्या से प्रारंभ होगा।

अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद के लाखों कार्यकर्ताओं के द्वारा निर्मित समर्पण अभियान चला था जिसमें 11 करोड़ से अधिक लोग अभियान से जुड़े। जो देश का सबसे बड़ा अभियान के रूप में देखा गया। तो एक बार फिर अपने 60 वर्ष पूरे होने को लेकर करु राम भक्तों को जुड़ने के लिए डेढ़ लाख से अधिक गांव गांव पहुंचेंगे और विश्व हिंदू परिषद सदस्यता दिलाएंगे।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT