राहुल गांधी ने चीन की तारीफ की है या कुछ और, जानिए गोदी मीडिया की हकीकत

राहुल गांधी ने चीन की तारीफ की? क्या सच में? क्या दिमाग में सिर्फ भूसा है या थोड़ा बहुत इंसानी दिमाग बचा है? पहले देखते हैं कि उन्होंने चीन की तारीफ में क्या कहा?

उन्होंने कहा, चीन ने हमारी सीमा में 2000 वर्ग किमी कब्जा कर लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा— ‘कोई नहीं आया है’। उनके इस रवैये ने चीन के मुकाबले भारत की बातचीत की स्थिति को कमजोर किया है। चीन को लेकर कांग्रेस की पोजिशन ये है कि हम किसी को भी अपने देश की सीमा में घुसपैठ करने और हमें डराने-धमकाने को स्वीकार नहीं करते। वे चाहे जो भी हों, यह स्वीकार्य नहीं है। चीनियों ने हमारे क्षेत्र में घुसपैठ की, हमारे सैनिकों को शहीद किया लेकिन हमारे प्रधानमंत्री मोदी इसे मानने से इनकार कर रहे हैं।

उन्होंने चीन के पक्ष में नहीं बोला, मोदी के फर्जी डंके का घंटा बजा दिया है। इसके जवाब में जबरदस्त झूठ फैलाया जा रहा है। यहां तक कि बिकाऊ और देश की गद्दार मीडिया भी झूठ चला रहा है।

दर असल समस्या छवि का खेल है। मोदी है जो सत्ता में है, लेकिन बीते 9 साल में एक बार भी मीडिया का सामना नहीं किया बल्कि मीडिया को बंधक बना लिया। राहुल गांधी जो सिर्फ सांसद है और विपक्षी पार्टी का नेता है, वह भारत से लेकर ब्रिटेन तक मीडिया का सामना कर रहा है और हर सवाल का जवाब दे रहा है।
क्या ये सब दुनिया नहीं देख रही है? इसे देखकर वे ​तिलमिला रहे हैं और पूरी मशीनरी लगाकर झूठ फैलाया जा रहा हैं।

भाजपा वाले जो भी कहें, शक की नजर से देखना चाहिए। वे तो यह भी कहते हैं कि गांधी जी भारत के ​राष्ट्रपिता नहीं हैं, हम संविधान बदल देंगे, हम तिरंगा बदल देंगे, गोडसे देशभक्त था। तो क्या ये सब मान लोगे?
वे सनकी लोग हैं। दिमाग में जहर भरा है। इन पर भरोसा करोगे तो मनुष्यता से भी वंचित हो जाओगे। बहुत जहरीले हैं। सावधान रहिए और दिमाग खुला रखिए।

राहुल गांधी ने RSS पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भारत में डेमोक्रेटिक कॉम्पटिशन का तरीका पूरी तरह से बदल गया है।. इसका कारण RSS नामक एक संगठन है। यह एक कट्टरपंथी और फासीवादी संगठन है, जिसने भारत की लगभग सभी संस्थाओं पर कब्जा कर रखा है।
चैथम हाउस में राहुल गांधी ने कहा कि RSS मुस्लिम ब्रदरहुड की तर्ज पर बना है। राहुल गांधी ने कहा कि एक कट्टरपंथी, फासीवादी संगठन ने भारत के सभी संस्थानों पर कब्जा कर लिया है। मुझे इस बात ने झकझोर दिया कि वे हमारे देश के विभिन्न संस्थानों पर कब्जा करने में कितने सफल रहे हैं। प्रेस, न्यायपालिका, संसद और चुनाव आयोग सभी खतरे में हैं और किसी न किसी तरह से नियंत्रित हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि वह बीजेपी को कोई हरा नहीं सकता’ वाले नैरेटिव में विश्वास नहीं करते. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक विचार है. हमने भाजपा की तुलना में कई वर्षों तक देश पर शासन किया है। एक नैरेटिव चल रहा है कि ‘कोई भी भाजपा को हरा नहीं सकता’. लेकिन भाजपा हमेशा के लिए सत्ता में नहीं रहने वाली है।

बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत में आप देख सकते हैं कि दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के साथ क्या
बर्ताव किया जा रहा है।. ऐसा नहीं है कि कांग्रेस कह रही है. विदेशी प्रेस में हर समय ऐसे लेख आते हैं कि भारतीय लोकतंत्र में ये गंभीर समस्या है।

राहुल बोले- मेरे फोन में पेगासस था

राहुल गांधी ने दावा किया कि आप किसी भी विपक्षी नेता से पूछ सकते हैं कि एजेंसियों का इस्तेमाल कैसे किया जाता है? मेरे फोन में पेगासस था। लेकिन ऐसा तब नहीं था जब कांग्रेस सत्ता में थी।. इस बीच लेबर पार्टी के वीरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि उन्होंने (राहुल गांधी) ने जो कहा कि उसका यहां के राजनेताओं के विचार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. यह राहुल का निजी राजनीतिक विचार है।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT