पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) का जिला स्तरीय वार्षिक बैठक संपन्न

टिकर

पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के जिलाध्यक्ष चुने गए मूलनिवासी गुड्डू कुमार धारी।

धनबाद
पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) एक राष्ट्रीय स्तरीय राजनीतिक पार्टी हैं जो झारखंड , उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब आदि राज्यो के विधानसभा चुनावों में सक्रिय रहीं हैं। दिनांक पंद्रह जून दो हजार बाईस को मूलनिवासी अनुराधा कुमारी ( प्रदेश स्तरीय संगठन सचिव सह जिला प्रभारी,पीपीआई डी ) की अध्यक्षता में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) का जिला स्तरीय वार्षिक बैठक धनबाद के कुसुंडा में सम्पन्न हुई।

जिसमें पुराने कमिटी 2020-22 को भंग कर नई कमिटी 2022-24 का गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष के रूप में मूलनिवासी गुड्डू कुमार धारी को चुना गया। जबकि उपाधयक्ष के रूप में मूलनिवासी सरत कालिंदी, महासचिव के रूप में मू० विजय साव और कार्यालय सचिव के रूप में पुनः मूलनिवासी राजेश धारी को चुना गया।

चुने गए सभी सदस्यों ने एक आवाज में कहा कि हम जिला के प्रत्येक वार्ड तक लोगो को पार्टी और इसके उद्देश्यों से अवगत कराएंगे। साथ ही पार्टी के विचारधारा (फुले-अम्बेडकरी) से लोगो को जोड़ने का प्रयास करेंगे।

इस बैठक में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के अलावा मूलनिवासी संघ के कई प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। उपस्थित सदस्यों में मू० दीपक कुमार ( प्रदेश वित्त सचिव, पीपीआईडी) , मू० वीरेंद्र कुमार ( प्रदेश कार्यालय सचिव, पीपीआईडी), मू० महेश चंद्र दास ( प्रदेश संगठन सचिव सह धनबाद जिला प्रभारी, पीपीआईडी) , मू० देवनंदन कुमार ( प्रदेश स्तरीय संगठन सचिव सह जिला प्रभारी, मूलनिवासी संघ) , मू० प्रमोद राम ( जिला अध्यक्ष , मूलनिवासी संघ) इनके अलावा मू०विपिन राम, मू० दीनदयाल राम, मू० मोहम्माद जफरू, मू० मोहम्मद आफताब , मू० सुरेश पासवान, मू० विनोद चंद्रवंसी समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहें।

संवाद: जहांगीर ब्यूरो चीफ

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT