न्यू मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन, संघ की हुई बैठक संपन्न

संवाददाता तकीम अहमद
दमुआ

जुन्नारदेव – आदिवासी विकासखंड जुन्नारदेव में न्यू मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन संघ की आवश्यक बैठक आहूत की गयी जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला विंग की प्रांत अध्यक्ष पूजा श्रीवास्तव एवं जिला अध्यक्ष छिंदवाड़ा अभिलाषा बांगरे, कार्यवाहक अध्यक्ष श्वेता शर्मा, संभागीय उपाध्यक्ष अरुणदत मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राजू निर्मलकर, संगठन मंत्री रामदास खरे और योगिता घोरपड़े के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सर्वप्रथम अतिथियों के आगमन पर ब्लाक कार्यकारिणी जुन्नारदेव अध्यक्ष रामकुमार एवं सचिव हरिराम सलाम एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम की आगामी रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई, जिला संगठन मंत्री रामदास खरे द्वारा बताया गया कि ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार गजभिए ने जुन्नारदेव मे संघ के बैनर तले सभी के एकजुट होने की बात पर जोर दिया।

वही जिला उपाध्यक्ष राजू निर्मलकर ने संगठन को कैसे आगे बढ़ाना है उसके बारे में अपने विचार व्यक्त किया। संभागीय उपाध्यक्ष अरुण दत्त मिश्रा ने संगठन को संयुक्त मोर्चे के रूप में गठित होने का संदेश दिया।

तत्पश्चात प्रांतीय अध्यक्ष पूजा श्रीवास्तव ने संगठन की पूर्व उपलब्धि एवं आगामी रणनीति के बारे में प्रदेश में पुरानी पेंशन कैसे प्राप्त करना है उस बारे में अपने विचार व्यक्त किए।

अंत में श्री गजभिए ने आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन रामदास खरे द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नितिन नागले, दिनेश ऊपराले, रवि दावँडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही बैठक के दौरान मुख्य रूप से अशोक त्रिपाठी, आशीष जैस्वाल, तुलसी राम साहू, सुदामा, करुणा कूरुलिया, सोनिया सराठी, डिंपल कनौजिया, श्वेता साहू, सिया भादे की विशेष उपस्थित रही।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT