तेज गर्मी में भी नगरपालिका ने अबतक प्याऊ की व्यवस्था पर नही लिया संज्ञान, यहां सिर्फ फिल्टर लगा है,अपना काम बनता हम नही जानते जनता?

*दमुआ नगर पालिका द्वारा तेज़ गर्मी में भी अभी तक प्याऊ की व्यवस्था नहीं नगर पालिका मे फिल्टर लगा है अपना काम बनता हम नहीं जानते जनता*

दमुआ। नगर पालिका परिषद द्वारा इतनी तेज गर्मी में लापरवाही देखने को मिल रही है। अभी तक नगर पालिका द्वारा दमुआ मे कहीं भी प्याऊ की व्यवस्था नहीं की गई। दमुआ नगर पालिका क्षेत्र मे सबसे ज्यादा ग्रामीण छेत्र के नागरिक आते हैं। बैंक का काम है और भी अन्य कामो के लिए उनको दमुआ आना पड़ता है।

बेचारे ग्रामीण सुबह से आते हैं और शाम को घर
लौट जाते हैं। जहां छाव दिखी वहीं बैठ जाते हैं।ऐसे में सवाल बनता कि क्या दिनभर मे उनको प्यास नहीं लगती? पर क्या करे बिसलेरी की बोतल तो खरीद नहीं सकते! कहीं होटल ,इधर उधर से पानी पी लेते हैं और नगर पालिका को ये सब नहीं दिख रहा सिर्फ मीटिंग होती रहती है काम तो दूर की बात है।

7 माह बीत गए कम से कम मटको की व्यवस्था करके अलग अलग जगह प्याऊ की व्यवस्था कर दे उतना बहुत हैं ।नगर पालिका मे फिल्टर लगा है या बिसलेरी की बोतलें आ जायेगी। लेकिन आम नागरिक कहाँ पानी पीने जाए? ये है हमारे दमुआ की नगर पालिका की खस्ताहाली, जो मटके तक नहीं ला पा रहे और प्याऊ की व्यवस्था कर पा रहे है। लगता हैं इसका भी टेंडर होगा और बारिश के समय प्याऊ खोले जाएंगे क्योंकि आधी से ज्यादा गर्मी तो निकल चुकी है।

नगर पालिका cmo से संपर्क किया किंतु उनसे संपर्क नहीं हो पाया।। बड़े ही खेद की बात है?

संवाद
मनोज डोंगरे

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT

Recent Posts