कन्हान बचाओ मंच की एक और अभिनव पहल, नगर की प्रमुख समस्याओं का जिक्र कर निराकरण हेतु सौंपा पत्र
जुन्नारदेव
से
तकीम अहमद की रिपोर्ट
कन्हान बचाओ मंच द्वारा एक अच्छी पहल
,जिसमें नगर की अहम समस्याओं का उल्लेख कर निराकरण हेतु लिखित पत्र सौंपा गया।
नपा अध्यक्ष ने भी इसे स्वीकार कर त्वरित निदान हेतु हामी भरी
जुन्नारदेव-
नगर एवं क्षेत्र के उत्तरोत्तर विकास के लिए प्रतिबद्ध कन्हान बचाओ मंच ने नगर की समस्याओं को लेकर एक अनोखी पहल की है। इस दफा कन्हान बचाओ मंच के पदाधिकारियों ने शहर का भ्रमण कर प्रमुख समस्याओं का जायजा लिया। इसके बाद वह इन समस्त समस्याओं को सूचीबद्ध कर एक पत्र स्थानीय मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं नपा अध्यक्ष को सौपने स्थानीय नगर पालिका परिषद कार्यालय में पहुंचे। यहां पर उन्होंने शहर की समस्याओं से जुड़ा यह पत्र स्थानीय नगर प्रशासन को सौंपा है।
इस पत्र में शहर की बड़ी समस्याओं के त्वरित निदान हेतु स्थानीय प्रशासन से मांग रखी गई है, जिस पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष ने सहानुभूतिपूर्वक विचार कर इसके त्वरित निराकरण हेतु अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है। कन्हान बचाओ मंच ने इस पत्र की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर, छिंदवाड़ा, एसडीएम, जुन्नारदेव को भी सौंपी है। इस दौरान कन्हान बचाओ मंच के समस्त सदस्य, स्थानीय व्यापारीजन व नागरिकगण शामिल थे।
इन समस्याओं का पत्र में है उल्लेख-
नगर के वार्ड क्रमांक 3 में तामिया रोड स्थित पानी की टंकी के पास से लक्ष्मी नारायण मंदिर तक बनी सड़क का पुनरुद्धार, खेड़ापति मंदिर की सड़क का शीघ्र निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 3 स्थित लखपति कॉलोनी में होने वाले जलभराव की समस्या का उन्मूलन एवं नालियों की नियमित सफाई, नगर के मुख्य बाजार में स्थित सार्वजनिक शौचालय सहित समस्त शौचालय में नियमित सफाई व्यवस्था का शेड्यूल बनाना, नगर की अवैध कल्पना कालोनी में बिजली के खंभे लगाया जाना, वार्ड क्रमांक 5 में कटघर के समीप नाली की व्यवस्था बनाया जाना।
इसके अलावा नगर के वार्ड क्रमांक छह में आंगनवाड़ी भवन का यथाशीघ्र निर्माण कर प्रारंभ करना, नगर के वार्ड क्रमांक 6 में शौचालय में पानी व प्रकाश की व्यवस्था बनाना, वार्ड क्रमांक 17 में शवदाह ग्रह का निर्माण किया जाना जैसी समस्याओं का उल्लेख किया गया है। इसके अतिरिक्त नगर में मुख्य पार्किंग व्यवस्था का भी
तत्काल निर्माण किया जाना ताकि यातायात व्यवस्था का सुगमतापूर्ण तरीके से पूर्ण संचालन हो सके।