आखिर कांग्रेस में शामिल हो ही गए भाजपा के शत्रु ,बीजेपी से क्यो हुए जुदा ? जानिए !

download

रिपोर्टर:- 

भारतीय जनता पार्टी के शत्रुघ्न सिन्हा शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

शत्रुघ्न सिन्हा ने आज कांग्रेस के प्रवक्ता सुरजेवाला की उपस्थिति में कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
भारतीय संचार माध्यमों के अनुसार इस अवसर पर रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा का मैं कांग्रेस में स्वागत करता हूं।

पिछले कई दिनों से यह कहा जा रहा था कि शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद शत्रुधन सिन्हा ने कहा कि मैं भारी मन से भाजपा को छोड़ रहा हूं लेकिन मैने यह क्यों किया सब ही उसे जानते हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया था कि उन्होंने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि देश की सबसे पुरानी पार्टी ही सही मायने में राष्ट्रीय पार्टी है।

शत्रुघ्न ने यह दावा भी किया कि टीएमसी चीफ ममता बनर्जी, एसपी चीफ अखिलेश यादव और आप के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी-अपनी पार्टियों में शामिल होने का न्योता दिया था।

उल्लेखनीय है कि शत्रुघ्न सिन्हा पिछले कुछ समय से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों पर लगातार हमलावर रहे हैं।

बीजेपी ने उनके व्यवहार को देखते हुए भले ही उन्हें पार्टी से न निकाला हो लेकिन उनकी संसदीय सीट पटना साहिब से केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को उम्मीदवार घोषित करके उन्हें सीधा संकेत दे दिया !

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT