अयोध्या में जून 2022 से शुरू होने वाला राम मंदिर इस सूरत में स्क्रोनो पर दिखेगा?

अयोध्या

संवाददाता

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण में सुपर स्ट्रक्चर का निर्माण जून 2022 से प्रारंभ करने की तैयारी है जिसकी जानकारी ट्रस्ट ने दी है।
वहीं राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के बारे में ट्रस्ट अयोध्या के लोगो को उपलब्ध कराएगी। जिसके लिए अयोध्या में लगे स्क्रीन पर पूरी प्रक्रिया को दिखाया जाएगा। अयोध्या के चौराहे चौराहे पर लगे बड़े स्क्रीन पर मंदिर निर्माण की 3 डी वीडियो के माध्यम से प्रक्रिया को पूरी जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

3 डी वीडियो में बताया गया है कि जनवरी 2021 से शुरू हुई मंदिर निर्माण की तैयारी में 40 फुट गहरी खुदाई का कार्य, मार्च 2021 तक किया गया खुदाई का कार्य पूरा, अप्रैल 2021 से इंजीनियरिंग फील्ड मैटेरियल्स से नींव निर्माण का कार्य प्रारम्भ किया गया जिसे 5 जोन 48 लेयर ढलाई का कार्य किया गया।
जो कि सितंबर 2021 में पूरा कर लिया गया। इसके बाद राफ्ट का निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई।
इस बीच मंदिर निर्माण के लिए निर्माण स्थल के दो तरफ टावर क्रेन लगाया गया। तो वही जनवरी में राफ्ट निर्माण की प्रक्रिया को पूरा कर मंदिर के फर्श को तैयार करने के लिए कर्नाटक के ग्रेनाइट पत्थर से प्लिंथ का निर्माण प्रारंभ किया गया। तो है इस जारी किए गए वीडियो में बताया गया कि जून से मंदिर निर्माण के लिए राजस्थान के पिंक स्टोन से बनने वाले मंदिर की प्रक्रिया को प्रारम्भ होगा।
जिसमे पहले मंदिर खम्भों को लगाए जाने का कार्य किया जाएगा।
इसी तरह 16 माह में राम मंदिर की कुछ प्रक्रिया को पूरा कर श्री रामलला को विराजमान कराये जाने का लक्ष्य ट्रस्ट ने बताया है।राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने 3D वीडियो की जानकारी देते हुए बताया कि राम मंदिर के हर एक पहलू से लोगों को जोड़ा जा सके।
इसके लिए सोशल मीडिया के माध्यम से 3डी वीडियो को जारी किया गया है उसके साथ जल्द ही विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद अयोध्या जनपद में लगे विभिन्न बड़े-बड़े स्क्रीनों पर भी इस वीडियो को दिखाया जाएगा।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT