सुहागरात में दुल्हन का घूंघट उठाते ही उड़े दूल्हे राजा के होश,देखे क्या हुआ?

गोपालगंज( बिहार)

मो जहांगीर
चीफ ब्यूरो

दुल्हन का
सुहागरात में घूंघट उठाते ही दूल्हे राजा को छूटे पसीने हुआ क्या था ये भी जानिए

गोपालगंज (बिहार): शादी के बाद की पहली रात यानी सुहागरात हर शादी शुदा जोड़े के लिए खास हसीन और एक नायाब मंजर होता है। यहां एक ऐसी भी शादी देखी गई जहां शादी के बंधन में बंधे दूल्हे राजा को सुहागरात के दौरान दुल्हन का रूप देखते ही पैरों तले जमीन खिसक गई।

दूल्हे को जब पता चला कि उसकी दुल्हन कोई हसीन लड़की नही है बल्कि एक किन्नर है, तो उसके होश ही उड़ गए। रात में लड़के ने यह बात किसी को नहीं बताई। लेकिन सुबह होते ही उसने परिजनों को लड़की के किन्नर होने की जानकारी दी।

उसके बाद लड़की के पिता को इस बारे में बताया गया। जानकारी मिलने के साथ ही लड़की के घर वाले हरवे-हथियार के साथ दूल्हे के घर पहुंचे और अपनी बेटी (किन्नर) और उसे मिले लाखों के जेवर, गिफ्ट सबकुछ उठाकर चलते बने।!

डर और दहशत के मारे लड़का पक्ष के लोग कुछ बोल तक नहीं पाए। जाते-जाते लड़की वालों ने धमकी भी दी कि किसी ने इस मामले में पंचायती की कोशिश की, तो उसकी खैर नहीं।

इस मामले में पीड़ित युवक ने सीजेएम चंद्रमणी कुमार की कोर्ट में मुकदमा दाखिल कर इंसाफ की अपील की है। बरौली थाना के रूपनछाप गांव के रहने वाले अरुणेश कुमार की शादी सिधवलिया के एक गांव में हुई थी। पूरे रस्मों रिवाज के साथ तिलक समारोह हुआ, फिर लड़की के घर बारात गई थी। इस मामले में सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाकर मुकदमा दायर किया गया है। घटना बिहार के गोपालगंज जिले की है।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT