मुंबई में बकरा चोरो का गिरोह हुआ सक्रिय , आये दिन गायब हो रहे है बकरे !

download

मुंबई :- मेहमूद शेख.

इन दिनों पूर्वी उपनगर का देवनार स्थित बकरा मंडी काफी सुर्खियों में है। यहां के चोर और पॉकेटमारों ने आंख बंद डिब्बा गायब वाले मुहावरे को चरितार्थ कर दिया है। इस मंडी में मोबाईल, बटुआ और बकरों की चोरी आम बात हो गई है। बताया जाता है कि जैसे-जैसे कुर्बानी के दिन करीब आ रहे हैं। वैसे-वैसे बकरों के खरीदारी के लिए भीड़ बढ़ती जा रही है। इसका फायदा यहां के चोरों को हो रहा है। इस मंडी में खरीदारों के साथ-साथ बाहर से आए बकरा बेचने वाले भी स्थानीय चोरों की चोरी और सीनाजोरी से परेशान हैं।

गौरतलब है कि 22 अगस्त को ईदु -उल -अज़्हा यानी बकरे ईद होने की संभावना है। इसे देखते हुए जानवरों की कुर्बानी देने वाले लोग अभी से बकरों की खरीदारी में जुटे हैं। मुंबई का सबसे बड़ा बकरा मंडी देवनार में है। इस मंडी में आठ हजार से लेकर लोखों के बकरों की खरीद फरोख्त होती है। पिछले वर्षों में देवनार के बकरा मंडी में पांच लाख से अधिक में एक बकरा बिका था। बहरहाल इस वर्ष कितने में बकरों की बोली लगेगी फिलहाल कहना मुश्किल है।

बताया जाता है, कि प्रति दिन दोपहर के बाद शहर मुंबई व उपनगरों के खरीदारों से देवनार का बकरा मंडी खचा-खच भर जाता है। ऐसे भीड़ का फायदा उठाते हुए पॉकेटमारों द्वारा लोगों का पैसा और मोबाईल पर हाथ साफ किया जाता है। वहीं इसी मंडी में राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि राज्यों से बड़ी बड़ी वाहनों में बकरों को भर कर लाया जाता है।

इन बकरों को उतारने व मंड़ी में ले जाने के दौरान चोरो द्वारा पलक झपकते ही बकरों की चोरी हो जाती है। जो कि बकरों की वापसी के लिए फिरौती के तौर पर पांच से दस हजार रूपये की मांग करते हैं।

इस साल एक ऐसा ही हादसा सुनने को मिला मुंबई के दो सगे भाईयों ने इस वर्ष बकरों का कारोबार करने की सोची। और बकरा भी बाहर के राज्यों से ले आए। बताया जाता है कि बड़ी लॉरी से बकरों को उतारने के दौरान स्थानीय चोर ने एक बकरे पर अपना हाथ साफ कर दिया। बकरा चोरी के दौरान दोनों में से एक भाई ने देख लिया। इसके बाद अपने दोस्तों की मदद से उक्त चोर को पकड़ कर जमकर पिटाई की लेकिन उसने बकरा देने से इंकार कर दिया।

आखरी में उक्त बकरे के एवज में चोर ने 6 हजार रूपये लिए तब चोरी गए बकरे को लौटाया। वहीं दूसरी घटना में बकरों की देख भाल करने वाला एक बकरे को शराब पिला रहा था। जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी।

इस तरह की घटनाओं के देखते हुए कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन व वार्ड क्रमांक 184 के नगरसेवक बब्बू खान, नगरसेवक अशरफ आजमी व अन्य कई नगरसेवकों का ग्रुप देवनार स्थित बकरा मंडी पहुंच कर जायजा लिया।

नगरसेवकों ने राज्य सरकार व मनपा के सबंधित अधिकारियों से अपील की है कि वे इस तरह की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई करें। ताकि भविष्य में इस तरह की वारदातों से बचा जा सके।

इस मुद्दे पर पत्रकारों ने देवनार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी ‘प्रदीप कदम’ से बात की तो उन्होंने बताया की इस तरह की अफवाहों की भनक हमें भी मिली है। लेकिन इस तरह के मुद्दों पर कोई शिकायतकर्ता सामने नहीं आया, वरना मैं कार्रवाई जरूर करता।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. Sir shyad hi kisi pattrkaar ki najar padhi hogi is waardaat par par aap ki najar or kabliyat srahniye hay

LEAVE COMMENT