मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत हार्टअटैक से या नशाखोरी की वजह ?

IMG-20180225-WA0120

मुंबई:- जैन शेख.

शराब के नशे में बाथटब में डूबने से हुई श्रीदेवी की मौैत, पीएम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा !

दुबई से श्रीदेवी की मौैत पर हर मिनट बड़े खुलासे हो रहे है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हुई। फॉरेंसिक रिपोर्ट भी जारी कर दी गई है।
खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक श्रीदेवी शराब के नशे में थी।

मीडिया में उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है।
एएनआई ने यूएई की गल्फ न्यूज के हवाले से बताया है कि शराब के नशे में श्रीदेवी अपना संतुलन खो बैठीं और सीधे बाथटब में जाकर गिर गईं।

रिपोर्ट के मुताबिक यही उनकी मौत की वजह भी बना। जानकारी के अनुसार परिवार श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रकिया पूरी करने में जुटा हुआ है।
इसके पहले शनिवार रात अपने होटल के कमरे में बेसुध मिली श्रीदेवी को डॉक्टर्स ने मृत घोषित किया था।

जिसके बाद से ही उनकी मौत पर संशय बरकरार था।
अब दुबई के फॉरेंसिक डॉक्टर्स ने जांच में पाया है कि श्रीदेवी की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक 54 वर्षीय इस एक्ट्रेस की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट माना जा रहा था।
बाद में शरीर में जहर की जांच के लिए टॉक्सीलॉजी टेस्ट भी किया गया था।

इससे पहले दुबई में पुलिस और पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के बीच बैठक चल रही थी।
बैठक के बाद ही डेथ सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।
खबर है कि शाम 4.30 बजे तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलेगी।
इसके बाद शव को एयरपोर्ट लाया जाएगा।
दुबई पुलिस ने इस मामले में पति बोनी कपूर का बयान दर्ज कर लिया है।

चार अधिकारियों की एक टीम ने ऑडियो और वीडियो दोनों तरीके से बोनी का बयान रिकॉर्ड किया है। सूत्र बताते हैं कि ये ब्यान करीब साढ़े तीन घंटे तक चला है।
इसके अलावा दुबई पुलिस ने तीन और लोगों का भी स्टेटमेंट दर्ज किया है। ये वही लोग हैं जो बोनी के साथ श्रीदेवी को अस्पताल लेकर आए थे।
इनके इलावा रशीद अस्पताल के दो डॉक्टरों और पांच और कर्मचारियों का भी ब्यान दर्ज किया है।

खलीज टाइम्स के मुताबिक, श्रीदेवी का शव जल्द ही उनके परिवारवालों को सौंप दिया जाएगा।
दोपहर 2 बजे दुबई से प्राइवेट जेट रवाना होगा। शव को शाम तक मुंबई लाया जाएगा।

पद्मश्री विजेता श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड सितारे अनिल कपूर के घर पहुंच चुके हैं।
आज शाम को मुंबई के पवन हंस श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अभिनेत्री श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का दुबई में पोस्टमार्टम किया गया है।
श्रीदेवी का शनिवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।
खलीज टाइम्स के अनुसार, यूएई के अधिकारियों ने श्रीदेवी का पोस्टमार्टम पूरा होने की पुष्टि की है।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT