जुन्नारदेव में दसवीं मोहर्रम के ताजिया की मची धूम,इस पर्व को त्योहार की तरह मनाया गया

तकीम अहमद

कल मोहर्रम के आशूरा के दिन ताजिया की मची धूम

जुन्नारदेव :- आज स्थानीय गरीब नवाज जामा मस्जिद के तत्वाधान में यादगारे शोहदाए करबला कमेटी ने करबला मैदान पर मातमी मौहर्रम त्यौहार मनाया।
जिस करबला मैदान पर 39 शेर व
(6 गीदड़ों ने भी हिस्सा लिया जो बच्चो के आकर्षक का मुख्य बिंदु रहे )
वही मन्नतें पूर्ण होने पर ताजिए लाने की प्रथा के चलते 15 तजियादारो ने ताजिए भी लाए।

करबला मैदान में हिन्द कौमी एकता अखाड़ा भी उपस्थित हुआ जिसने अपने विभिन्न प्रकार से लकड़िया चलाने मे माहिर बच्चो जवानो द्वाराअपनी अपनी कला को दर्शाया गया। लकड़ी घुमाने( चलाने )की कलाकारी को देखने के लिए जनता का अपार जनसमूह उपस्थिति था। करतबों की प्रस्तुति के साथ साथ
करबला मैदान के इर्दगिर्द 6 से अधिक लंगरों द्वारा डेक बनाकर लंगर वितरित किया गया।

कार्यक्रम में सदर गरीब नवाज जामा मस्जिद जफर झप्पू भाई इजलास कमेटी सदर बकरीदी मामू थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा एमपीईबी ए ई चौधरी जे ई आहाके पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष शरद कुरोलिया वरिष्ठ अधिवक्ता गिरधारी धन्डोरे पूर्व पार्षद पत्रकार शमीम भाई व हजारों की संख्या में महिला पुरुष बच्चे उपस्थित थे।


मंच संचालन जुन्नारदेव के वरिष्ठ पत्रकार महेश शिवहरे ज़ी ने किया।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT