जाने किस अंदाज में इधर कोरोना काल के वक्त पीड़ितों की सेवा कर चुकी महिलाओं का सम्मान समारोह संपन्न हुआ

करामोहनीबंधी
संवाददाता

करमोहनीबंधी-
रविवार को राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त गुरुचरण खरे जी के निज निवास करमोहनीबंधी में महिला कोरोना सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें ऐसी महिलायें जिन्होंने कोरोना काल के समय अपनी जान की परवाह किये बिना पीड़ितों को अपनी सेवाएं दी।
ऐसी महिलाओं को चिन्हित कर प्रशस्ति पत्र एवं उपहार दिया गया।
ईस कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग आगनवाड़ी कार्यकर्ता समूह चलाने वाली महिलायें समाज सेविकाओं का सम्मान किया गया।
ईस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त गुरूचरण खरे, जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके जुन्नारदेव महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनायिका खरे, सोनिया सलूजा, प्रीति सूर्यवंशी, अनिता फलके, लक्ष्मीराज भोपा एवं बड़ी संख्या में महिलायें उपस्थित रहीं।
आंगनवाड़ी सहयोगी एवं ए एन एम नर्स लोगो का भी सम्मान एस सी आयोग के राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त गुरु चरण खरे के निज निवास पर सम्मानित किया गया।
जिसमे विधायक सुनील उइके द्वारा कोरोना काल मे महिलाओ द्वारा किये गए कार्य के लिए सम्मानित किया गया.।
विधायक द्वारा महिलाओ को अपने पैर पर खडे होने के एवं महिलाओ द्वारा पापड़ बनाना, कपडे सिलाई, एवं मास्क बनाने के बारे मे जानकारी दी।
इसी के साथ साथ घोड़ावाड़ी के वरिष्ठ काग्रेसी लक्ष्मण इंदौर कर का जन्मदिन मनाया गया।
जिसमे विद्यायक द्वारा कोरोना काल मे किए गए मदद या मास्क वितरण किया गया।
या किसी भी प्रकार की मदद किया गया इसी प्रकार कोरोना कॉल मे कमल नाथ जी दुवारा ऑक्सीजन सिलेंडर एवं इंजेक्शन की भी पूर्ति की गई ओर कोरोना कॉल मे पुरे विधानसभा छेत्र मे राशन किट भी गरीबो तक पहुंचाई गई।
और विधायक ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में ऑक्सीजन की कभी कमी नहीं होने दिया।
पूरे विधानसभा क्षेत्र में दमुआ तामिया जुन्नारदेव मे 60या 65ऑक्सीजन सिलेंडर थे। तो कमल नाथ जी द्वारा 200सो ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कराई गई ओर ऑक्सीजन से परेशान मरीजों को राहत पहुंचाने का लक्ष्य पूरा किया।
जिस कारण हमारे बहुत से बीमार पीड़ित लोग ठीक होकर अपने घरो को पहुंच सके।
सुनील उईके द्वारा कमलनाथ और नकुलनाथ के द्वारा कोरोना काल में दी गयी मदद मे विस्तार से प्रकाश डाला गया।
वही अलग अलग वक्ताओं ने भी अपने विचार रखें वही उपस्थित लोगों का आभार विनायिका खरे द्वारा किया गया ।
करमोहनी बँधी की महिलाओ को प्रशस्ती पत्र सभी महिलाओ को दिया गया।
राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त गुरुचरण खरे जी के निवास पर सभी महिलाओ का सम्मान किया गया।
इसमें मुख्य रूप मे महिला कांग्रेस जुन्नारदेव ब्लाक अध्यक्ष विनायका खरे ओर महिला कांग्रेस की बहुत सी महिलाऐ उपस्थित थी।
दमुआ ब्लाक अध्यक्ष विनोद निरापुरे, राजू सोलंकी, कृष्णा दुबे ,नईम भाई, सरपंच धर्मेंद्र एवं कांग्रेस के सभी वरिष्ठ उपस्थित थे।

साभार:
तकीम अहमद

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT