क्या ये कथित हत्या की प्लानिंग तथा षडयंत्र था ? इसे रचने के मामले मे उप महापौर ,स्थायी समिती सभापती ,नगरसेवक अन्य 10 लोंगो पर निजामपुर पुलिस में FIR दर्ज किया गया जानिए इसका लेखा जोखा !

images(69)

रिपोर्टर.

मुम्बई ठाणे से सटे  भिवंडी निजामपूर  शहर में मनपा चुनाव का बिगुल बज गयाा है जिससे  राजनीतिक  सरगर्मियां  का माहौल चरम पर है।

राजनीतिक नेता व,कार्यकर्ताओं की  आमनेसामने हो रही भिडंत के परिणामस्वरूप  किसी की हत्या करने के लिए षडयंत्र रचने का मामला प्रकाश में आया है।

गौरतलब है कि बीतेदिनो काँग्रेस  मनपा गटनेता स्व मनोज म्हात्रे की हत्या भी ठीक राजनीतिक  विवाद के चलते हुई थी जो आज भी चर्चा का विषय बना हुआ है?

इसी  प्रकार   प्रभाग क्र.२ मिल्लतनगर क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले  इच्छुक भावी प्रत्याशी की  हत्या करने के लिए  विद्यमान उप महापौर ,स्थायी समिती सभापती ,नगरसेवक आदि अन्य १०  साथियों द्वारा संयुक्त रूप से षडयंत्र रचने का मामला प्रकाश में आने से  शहर में भय का वातावरण  चल रहा  है !

उक्त  प्रकरण में  निजामपूर पुलिस स्टेशन  में सभापती इमरान वली मोहम्मदफ़ खान,काँग्रेस नेता मेहबूब उर्फ बबलू अंसारी ,उपमहापौर अहमद हुसेन सिद्दीकी ,भरत पवार ,फिरोज डायमंड ,अरशद  अंसारी व इनके  चार अज्ञात  साथियों के विरुद्ध  सीआर नंबर 82/017 भादवि   120 ब, 307, 325,326 अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।

जिसमें  इमरान वली मोहम्मद  खान व पत्नी व अहमद सिद्दीकी ,मेहबूब अंसारी आदी  का पॅनल तैयार किया गया है .उक्त  पॅनल के विरुद्ध  समाजसेवक हमीद सत्तार शेख  ने भीे  पॅनल तैयार करके चुनाव लड़ने की तैयारी शुरु कर दी है !

हमीद शेख के पॅनल से अपने  वर्चस्व को  धोखा  हो सकता  है इस प्रकार के भय से वाट लगाने व हमेशा के लिए  रास्ते का कांटा साफ  करने के लिए  षडयंत्र   रचाकर  अंबरनाथ क्षेत्र से गुंडा प्रवृत्ति को सुपारी दी गई थी !

उक्त प्रकरण की जानकारी  हमीद शेख को मिली कि   न्यानसाधना कॉलेज में  लिपिक का काम कर रहे हैं जिसे रास्ते पर ही हत्या करने बाबत जानकारी मिली थी।

उक्त  हत्या  के मामले में  मोबाईल रेकॉर्डिंग की प्रूफ हमीद शेख के  समर्थक  प्रत्यक्षदर्शी ननका गुप्ता ने उपलब्ध करवाई है।

परिणामस्वरूप एक बडी घटना घटित होने से पूर्व ही  हमीद शेख सुरक्षित होने में सफल हो गए ।

परंतु समय पूर्व पुलिस प्रशासन कुंभकर्णी की नींद से नहीं जागी  जिसकी वजह से स्व मनोज म्हात्रे जैसे मामले घटित होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है  !

 

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT