कांग्रेस के ये 30 स्टार प्रचारको समेत ये सब होगी 7देवियां शामिल!

लखनऊ
संवाददाता

लखनऊ।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस ने भी सोमवार को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।
लिस्ट में सोनिया गांधी,राहुल गांधी,प्रियंका गांधी,छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कन्हैया कुमार समेत 30 नेताओं को शामिल किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बाद सोमवार को कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी।इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी,पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा,यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू,विधायक आराधना मिश्रा मोना,पूर्व राज्यसभा सदस्य गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह और सचिन पायलट का नाम शामिल है।
इसके अलावा प्रदीप जैन आदित्य,नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम,दीपेंद्र सिंह हुड्डा,वर्षा गायकवाड़, हार्दिक पटेल, फूलो देवी नेतम, सुप्रिया श्रीनेत, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, प्रनिति शिंदे, धीरज गुर्जर, रोहित चौधरी और तौकीर आलम कांग्रेस के लिए यूपी में प्रचार करेंगे।
आपको बता दें कि कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हैं।ये दोनों मुख्यमंत्री कांग्रेस के लिए यूपी में प्रचार करेंगे।
इसके अलावा कन्हैया कुमार भी कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

सात देवियों को भी मिली जगह

काग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सात महिलाओं को भी शामिल किया गया है।
इसमें सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, आराधना मिश्रा, फूलो देवी नेतम, सुप्रिया श्रीनेत, प्रनिति शिंदे और वर्षा गायकवाड़ का नाम शामिल है।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT