कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस नेताओं की पहली पसंद प्रियंका गांधी ज़रूर है,पर अध्यक्ष पदकों लेकर प्रिंयका ने क्या कहा ? जाने पूरा खुलासा !

IMG-20190729-WA0210

नई दिल्ली :-

2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने हार की ज़िम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

लेकिन अभी तक कांग्रेस नए अध्यक्ष की तलाश में किसी नतीजे पर नही पहुंची हैं।
कांग्रेस नेताओं की बात करे तो इस समय अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के नाम चल रहे हैं।

जिनमे प्रमुख रूप से मल्लिकार्जुन खड़गे,दिग्विजय सिंह,ज्योतिरादित्य सिंधिया,सचिन पायलट,कुमारी शैलजा सुशील कुमार शिंदे के नाम प्रमुखता से चल रहे हैं लेकिन कांग्रेस नेताओं के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पहली पसंद प्रियंका गांधी हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से आज जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए प्रियंका गांधी अच्छा विकल्प हो सकती हैं।

प्रियंका को कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता पसंद करते हैं और उनको सभी का समर्थन प्राप्त होगा!
लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनने का अधिकार तो कांग्रेस कार्य समिति का हैं फैसला तो उनको ही लेना हैं।
इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने भी कहा था की अगर प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बना दिया जाए तो कांग्रेस में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओ को एकजुट और संगठित करने के लिए प्रियंका गांधी का नाम ही काफी हैं।
दूसरी तरफ प्रियंका गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष बनने से साफ मना कर दिया हैं।

कहा हैं कि कांग्रेस महासचिव पद पर रहते हुए ही मैं कांग्रेस के लिए काम करूंगी और महासचिव की ज़िम्मेदारी को में बखूबी निभाते हुए कांग्रेस को और आगे ले जाने की कोशिश करूंगी।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT