एस वार्ड मनपा अधिनस्त इलाका विक्रोली पूर्व में चल रहे बेलगाम अवैध निर्माण, के जिम्मेदार कौन?

एडमिन

एस वार्ड मनपा अधिनास्त क्षेत्र में
चल रहा है बेखौफ अवैध निर्माण

मुंबई, विक्रोली पूर्व में लंबे समय पूर्व से अवैध निर्माण की बाढ़ सी आ गई है। जिम्मेदार स्थानीय एस वार्ड मनपा इमारत व कारखाना विगाग के कुछ जिम्मेदर सहाय्यक ,कनिष्ठ अभियंता तथा उच्च अधिकारियों की ठेकेदारों से खासे मिलीभगत रही है। जिसके कारण आए दिन गैर कानूनी लंबे व ऊंचे अवैध और बेलगाम निर्माण का सिलसिला लगातार जोरो शोर में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक बीते एक हफ्ते भर पूर्व में विक्रोली पूर्व हरियाली विलेज, टैगोर नगर ग्रुप नंबर दो स्थित के कुरेशी चाल, शिफा मेडिकल स्टोर्स के पीछे स्थित में आखरी रूम का जी+2और g+ 3 का पक्का अवैधनिर्माण ठेकेदार मुर्शीद द्वारा धड़ल्ले से चल रहा है।
इसी तरह विक्रोली पूर्व टैगोर नगर ग्रुप no 2,हरियाली विलेज मस्जिद गली, बड़ी मस्जिद के बाजू, अंजुमन इस्लाम स्कूल के बाजू में ठेकेदार मुर्शीद द्वारा एस वार्ड मनपा के कुछ रिश्वतखोर बाबुओं को पटाकर g+2और G+3का पक्का अवैध निर्माण जोरो शोर में चल रहा है।

सूत्रों के मुताबिक विक्रोली पूर्व में हरियाली विलेज टैगोर नगर ग्रुप क्रमांक चार पर स्थित में भी महाड़ा की प्रॉपर्टी में G+3का अवैध निर्माण जोरो शोर में चल रहा है और भी कई जगहों पर एस वार्ड मनपा के कुछ रिश्वतखोर सरकारी बाबुओं की सांठ गांठ से, गैर कानूनी तरीके से निर्माण कार्य धड़ल्ले से चल रहे है।लेकिन इस विषय की सारी हकीकत की जानकारी जिम्मेदार एस वार्ड मनपा सहाययक आयुक्त को सिरे से खासे रहते हुए भी इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती इसकी वजह सभी शिकायतकर्ता और जानकार लोग खासे जानते है।

मीडिया डीटेक्शन न्यूज टीम द्वारा इस विषय को लेकर
आज दिनाक 15 जून 2022को मनपा मुख्यालय 1916पर शिकायत दर्ज की गई है। जिसका शिकायत क्रमांक 0722695996है।
शिकायत के मुताबिक उक्त अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई होने से पहले ही यहां ये सारे अवैध निर्माण का कार्य ठेकेदारों द्वारा वक्त से पूर्व ही पूर्ण किए जाते है।अधिक पैसे बचाने के चक्कर में जल्द बाजी में पूर्ण करने को तवज्जो दिए जाते रहे है।
पता चला है कि उक्त अवैध निर्माण में इस्तेमाल किया गया रॉ मैटेरियल घटिया प्रकार का होता है। जो कि
घनघोर बारिश और आंधी तूफान से मुकाबला नही कर सकता बल्कि निर्माण कार्य कमजोर व खोखला साबित होता है इस कारण धराशाई होने की संभावना बनी रहती है जिसके कारण जीवित हानि के साथ और बड़े नुकसान की आशंका बनी रहती है।

हमारी एस वार्ड मनपा सहायक आयुक्त, जोन 7के मनपा उपायुक्त,मुंबई मनपा आयुक्त , राज्य के

सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री महोदय ,तथा राज्य के मुख मंत्री से अपील है कि वक्त रहते इस अवैध निर्माण के मामले की संज्ञा ले।इसके खिलाफ तुरंत ही तोडक कारवाई को अंजाम दे।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT