अखिल भारतीय हिन्दू महासभा की लेडी गोडसे के खिलाफ कांग्रेस ने किया मौन धरना प्रदर्शन प्रेस वार्ता में क्या कहा ? जानिए !

IMG-20190204-WA0215

भोपाल : 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यथिति पर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा की लेडी गोडसे ने महात्मा गांधी के पुतले पर गोली चलाकर जो नफरत का खेल खेला उससे आहात होकर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओ ने आज सुबह मौन धरना प्रदर्शन कर विरोध किया।

भोपाल के मिंटो हाल परिसर में सुबह 10 बजे से लेकर 11 बजे तक मौन प्रदर्शन कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओ ने किया।

इस प्रदर्शन में भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा पार्षदगण गिरीश शर्मा,रफीक कुरैशी,शबिश्ता आसिफ ज़की,सैय्यद साजिद अली,ज़हीर अहमद,गुड्डू चौहान आदि बड़े नेताओ के साथ कांग्रेस की महिला और पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए।

मिंटो हाल में मौन धरना प्रदर्शन के बाद पत्रकारो के सवालो के जवाब देते हुए कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले पर गोली चलाकर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा की लेडी गोडसे ने पूरे भारत वर्ष पर गोली चलाई हैं!
उन्होंने कहा कि उस महिला ने बापू के पुतले पर ही गोली नहीं चलाई बल्कि पूरी मानवता और भारत के 130 करोड़ लोगो पर गोली चलाई हैं!

इसीलिए कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता उस महिला के इस घिनोने कृत्य की निंदा और भर्त्सना करते हैं।

और भारत की नरेंद्र मोदी सरकार से मांग करते हैं कि उस लेडी गोडसे को जल्द से जल्द गिराफ्तार करके उसके ऊपर देशद्रोह का मुकदमा चलाकर उसको दण्डित किया जाए।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT